बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट से भारत लौट रहे करीब 200 यात्री गुरुवार शाम से फंसे हुए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के भी कई यात्री शामिल हैं। यात्रियों के मुताबिक, दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस लौट आई। इसके बाद से यात्री कभी एयरपोर्ट तो कभी होटल के चक्कर लगा रहे हैं।

यात्रियों का आरोप है कि एअर इंडिया की ओर से न तो फ्लाइट को स्पष्ट रूप से कैंसिल किया गया और न ही उन्हें रिफंड या दूसरी फ्लाइट से भारत भेजने की व्यवस्था की गई। एयरलाइन ने शुक्रवार शाम 7.15 बजे फ्लाइट रवाना होने की जानकारी दी थी, लेकिन रात 8 बजे तक विमान ने उड़ान नहीं भरी थी। हालांकि, इस दौरान बोर्डिंग शुरू कर दी गई थी। कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से भारत लौटने में सफल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI Payment: पैसा कट गया लेकिन सामने वाले को नहीं मिला? घबराएं नहीं, ऐसे वापस आएगी रकम
UPI Payment: पैसा कट गया लेकिन सामने वाले को नहीं मिला? घबराएं नहीं, ऐसे वापस आएगी रकम
नई दिल्ली। आज के दौर में UPI से भुगतान करना बेहद आसान और तेज हो गया है। छोटी खरीदारी से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शाम 4 बजे एयरपोर्ट पहुंचे, 28 घंटे से इंतजार

यात्रियों ने बताया कि वे गुरुवार शाम करीब 4 बजे बैंकॉक एयरपोर्ट पहुंच गए थे। इसके बाद से लगातार उड़ान का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि करीब 28 घंटे बीतने के बावजूद उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। छोटे बच्चों और महिलाओं समेत कई यात्री परेशान हैं।

यात्रियों के मुताबिक, शुक्रवार को उन्हें बार-बार चेक-इन और चेक-आउट कराया गया। उनका आरोप है कि एअर इंडिया के अधिकारियों की ओर से भी उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई।

रनवे पर पहुंचने के बाद वापस लौटी फ्लाइट

इंदौर की यात्री दिव्या माहेश्वरी ने बताया कि वह थाईलैंड घूमने गई थीं और गुरुवार शाम 5.30 बजे बैंकॉक से दिल्ली के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट से लौटना था। शाम करीब 6 बजे बोर्डिंग हुई और 6.15 बजे विमान रनवे पर पहुंच गया। यात्री उड़ान भरने से पहले सूर्यास्त के वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान विमान कुछ देर बाद वापस रनवे पर लौट आया।

ये खबर भी पढ़ें…
boAt Avante Bar Prime साउंडबार सीरीज लॉन्च: 600W पावरफुल साउंड और 5.2-चैनल ऑडियो, ₹12,999 से शुरू कीमत
boAt Avante Bar Prime साउंडबार सीरीज लॉन्च: 600W पावरफुल साउंड और 5.2-चैनल ऑडियो, ₹12,999 से शुरू कीमत
नई दिल्ली। होम एंटरटेनमेंट और ऑडियो सेगमेंट में ने अपनी नई Avante Bar Prime साउंडबार सीरीज लॉन्च की है। कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिव्या के मुताबिक, विमान की केबिन लाइट चालू होने पर यात्रियों ने क्रू मेंबर्स से जानकारी मांगी। उन्हें तकनीकी खराबी की बात बताई गई। इसके बाद यात्रियों को करीब रात 8.30 बजे तक विमान में बैठाकर रखा गया। बाद में रात 11.15 बजे उड़ान भरने की जानकारी दी गई, लेकिन कुछ समय बाद उड़ान अगले दिन तक के लिए टाल दी गई।

आधी रात को होटल भेजा, फिर एयरपोर्ट बुलाया

यात्रियों के मुताबिक, एअर इंडिया ने रात करीब 12 बजे होटल की व्यवस्था की। शुक्रवार को दोबारा शाम 5.30 बजे उड़ान की बात कही गई। इसके चलते यात्री दोपहर करीब 1.30 बजे फिर एयरपोर्ट पहुंच गए। तीन-चार घंटे इंतजार के बाद उन्हें बताया गया कि फ्लाइट शाम 7.15 बजे रवाना होगी।

हालांकि, 7.15 बजे भी विमान ने उड़ान नहीं भरी। रात 8 बजे तक बोर्डिंग शुरू होने की जानकारी मिली। इस बीच कुछ यात्रियों ने दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइट से भारत लौटने का विकल्प चुना।

ये खबर भी पढ़ें…
Pixel 11 में Google का बड़ा AI दांव: Tensor G6 के साथ लॉन्च हुए 4 नए फोन, Watch 5 भी आई
Pixel 11 में Google का बड़ा AI दांव: Tensor G6 के साथ लॉन्च हुए 4 नए फोन, Watch 5 भी आई
नई दिल्ली। Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एअर इंडिया ने बताया- ऑपरेशनल कारणों से बदला शेड्यूल

एअर इंडिया ने यात्रियों को भेजे ई-मेल में बैंकॉक से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI4335 का शेड्यूल बदलने की जानकारी दी है। एयरलाइन ने इसके पीछे ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, ई-मेल में तकनीकी खराबी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।