रायपुर। E20 पेट्रोल को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।

भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के पास जनता के सवालों का जवाब नहीं है, इसलिए वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता शुद्ध पेट्रोल की मांग कर रही है तो भाजपा को उसका जवाब देना चाहिए। तंज कसते हुए बघेल ने कहा, ‘अगर इतना ही है तो अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल ले आएं।’

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामित्व योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर: मंत्री टंक राम वर्मा
स्वामित्व योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर: मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर,11 अगस्त 2026/ स्वामित्व योजना ड्रोन तकनीक और आधुनिक मैपिंग के जरिए ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल रही है। इसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनार्दन मिश्रा ने E20 को लेकर क्या कहा था?

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रीवा एयरपोर्ट पर रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू हुई नई उड़ानों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान E20 पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि कुछ लोग एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करते हुए आंदोलन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि सिर्फ शुद्ध पेट्रोल ही इस्तेमाल किया जाए। इसी दौरान उन्होंने सवाल किया, ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’

‘80 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है भारत’

जनार्दन मिश्रा ने अपने बयान के समर्थन में भारत की कच्चे तेल की आयात निर्भरता का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल ही देश में पैदा करता है, जबकि करीब 80 फीसदी तेल आयात करना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर 11 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद ने तर्क दिया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसी घटनाओं के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध नहीं किया जाना चाहिए।

ब्राजील का उदाहरण देकर E20 का बचाव

मिश्रा ने E20 के समर्थन में ब्राजील का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि वहां बड़े पैमाने पर एथेनॉल का इस्तेमाल किया जाता है और वाहन इससे चल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों और मैकेनिकों के मुताबिक एथेनॉल के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन को नुकसान नहीं होता।

सरकार का दावा- E20 से विदेशी मुद्रा की बचत

केंद्र सरकार के मुताबिक अमेरिका, ब्राजील और जापान समेत कई देशों में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का इस्तेमाल पहले से किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने से भारत ने कच्चे तेल के आयात पर 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा बचाई है। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होने के साथ प्रदूषण कम करने और किसानों को लाभ पहुंचाने में भी मदद मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
रायपुर 11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जनजीवन की पहचान हरेली तिहार के अवसर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.