बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार सुबह एक दंपती की मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा में किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी के शव कमरे में एक ही फंदे पर लटके मिले। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब मकान मालिक ने कमरे से बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक दंपती मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम जामकछार के रहने वाले थे। दोनों अपने दो बच्चों के साथ सिरगिट्टी के नयापारा में किराए के मकान में रहते थे और औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर 11 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचा

मंगलवार सुबह मकान मालिक रमेश कुमार साहू ने कमरे से बच्चों के रोने की आवाज सुनी। इसके बाद वे कमरे के पास पहुंचे और खिड़की से अंदर देखा। कमरे में पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से किसी सुसाइड नोट की बरामदगी की पुष्टि फिलहाल पुलिस ने नहीं की है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी के इस कदम के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दंपती के मोबाइल फोन और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की भी जांच कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
रायपुर 11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जनजीवन की पहचान हरेली तिहार के अवसर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद दोनों छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही दंपती की मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।