बालोद। फ्रेंडशिप-डे की खुशियां रविवार शाम उस समय मातम में बदल गईं, जब बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 4:30 बजे बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर गोंदली नहर के पास हुआ।

मृतकों की पहचान जगन्नाथपुर निवासी गेमन लाल देशमुख (21) और परसदा निवासी अरुण साहू (23) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त फ्रेंडशिप-डे मनाने के लिए घूमने निकले थे, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी जिंदगी छीन ली।

ये खबर भी पढ़ें…
पिता के सपने ने दी आगे बढ़ने की प्रेरणा, कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव ने साझा की अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
पिता के सपने ने दी आगे बढ़ने की प्रेरणा, कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव ने साझा की अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
रायपुर. 3 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे में यशु देशमुख (18), नरेंद्र निषाद (31) और पोषण कुमार गोयल (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सिकोसा से दल्लीराजहरा की ओर जा रही एक बाइक पहले ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सामने चल रही दूसरी स्प्लेंडर बाइक, जिस पर तीन युवक सवार थे, उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार यशु देशमुख सड़क किनारे दूर जा गिरा और उसकी जान बच गई, जबकि बाइक चला रहे गेमन लाल देशमुख तथा पीछे बैठे अरुण साहू ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
एस.ए.टी.ए.टी योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
एस.ए.टी.ए.टी योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
रायपुर, 03 अगस्त 2026/* छत्तीसगढ़ राज्य में किफायती परिवहन की दिशा में सतत् विकल्प योजना (एस.ए.टी.ए.टी.) के क्रियान्वयन एवं निगरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।