भिलाईनगर। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से करीब 250 टन लोहा चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी एवं भाजपा वैशालीनगर मंडल के कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार उर्फ बाचु को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने तत्काल प्रभाव से उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस मामले में अब तक कुल 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इससे पहले पुलिस बीएसपी के अधिकारी हिमांशु भूषण मलिक और कर्मचारी मनोज देवांगन को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर भास्कर मुदलियार की भूमिका सामने आई। पूछताछ के बाद पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
पिता के सपने ने दी आगे बढ़ने की प्रेरणा, कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव ने साझा की अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
पिता के सपने ने दी आगे बढ़ने की प्रेरणा, कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव ने साझा की अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
रायपुर. 3 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि भास्कर मुदलियार के नाम पर पंजीकृत वाहन लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट परिसर में संचालित हो रहे थे। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों में सीजी-10 आर-2004 नंबर का वाहन भी शामिल है, जिसमें ब्लू डस्ट के साथ बीएसपी का स्क्रैप लोहा लोड मिला था। आरटीओ रिकॉर्ड के अनुसार यह वाहन भास्कर मुदलियार के नाम पर पंजीकृत है।

इस मामले को लेकर पहले से ही राजनीतिक हलकों में चर्चा रही है। वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन लगातार इस प्रकरण के कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की मांग उठाते रहे हैं और उन्होंने इस संबंध में राज्य से लेकर केंद्र स्तर तक पत्राचार भी किया था। अब भाजपा के ही एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
एस.ए.टी.ए.टी योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
एस.ए.टी.ए.टी योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
रायपुर, 03 अगस्त 2026/* छत्तीसगढ़ राज्य में किफायती परिवहन की दिशा में सतत् विकल्प योजना (एस.ए.टी.ए.टी.) के क्रियान्वयन एवं निगरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.