रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आयोजित सूबेदार, उप-निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 के प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक दावों का सख्ती से खंडन किया है।

आयोग ने बताया कि 4 अगस्त को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील्स और शॉर्ट्स के माध्यम से अभ्यर्थियों के नामों का मजाक उड़ाते हुए परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि वायरल किए जा रहे दावे पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21 अगस्त तक जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21 अगस्त तक जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी
रायपुर, 7 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेल संस्कृति को नई गति मिल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PSC के अनुसार, परीक्षा परिणाम में वही नाम प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थियों ने स्वयं अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज कर अंतिम रूप से सबमिट किया था। यही नाम उनके प्रवेश पत्र में भी अंकित थे और इन्हीं के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा प्रारंभिक लिखित परीक्षा की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट, असत्य या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। भर्ती परीक्षा से संबंधित किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए केवल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।

ये खबर भी पढ़ें…
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: राजेश अग्रवाल
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: राजेश अग्रवाल
रायपुर 7 अगस्त 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में आयोजित रजवार समाज की महत्वपूर्ण बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.