रायपुर। छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने अतीत पर भी नजर डालनी चाहिए।

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस की बूथ स्तर तक पहुंचने की रणनीति और वोट चोरी के आरोपों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगा रही है, जबकि उसे अपने राजनीतिक इतिहास को भी याद करना चाहिए। मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, “चोरों को हर जगह चोर ही नजर आते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी का काम भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस के लोग करते रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में 2 करोड़ की साइबर ठगी, अधिकारी का मोबाइल नंबर क्लोन कर अकाउंटेंट को लगाया चूना
रायपुर में 2 करोड़ की साइबर ठगी, अधिकारी का मोबाइल नंबर क्लोन कर अकाउंटेंट को लगाया चूना
रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के अधिकृत अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने बयान के दौरान विधायक ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल के चयन से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उनके इस बयान के बाद प्रदेश में वोट चोरी के मुद्दे पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के आसार हैं।

20 अक्टूबर को WRS कॉलोनी में होगा भव्य रावण दहन

राजनीतिक बयानबाजी के बीच विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर की WRS कॉलोनी में आयोजित होने वाले विजयादशमी उत्सव की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को यहां भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने नवरात्रि के पावन पर्व पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक ने रायपुरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग WRS कॉलोनी पहुंचकर विजयादशमी उत्सव का हिस्सा बनें। उन्होंने आयोजन को भव्य रूप से मनाने की बात भी कही।

 

ये खबर भी पढ़ें…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में आधारभूत रेल अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.