छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

आगामी 1 से 3 जून तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रामलीला मैदान में होन जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियों की विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। महोत्सव में अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए रायगढ़ में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। रायगढ़ कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधायक प्रकाश नायक, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
रायपुर, 22 नवम्बर 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने के लिए राष्ट्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायगढ़ में 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। देश-विदेश की मंडलियां इस भव्य आयोजन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के शुभारंभ और समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मंच में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित देश के 14 राज्यों के कलाकार विशेष रूप से अरण्यकांड के प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे। 

बैठक में बताया गया कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में पहले दिन 1 जून को महोत्सव की शुरुआत होगी। जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा। दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। शाम में इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी। दूसरे दिन 02 जून को दोपहर तीन बजे से रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का समापन 03 जून को दोपहर 03 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी। रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। बैठक में विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से रायगढ़ में यह विराट आयोजन होने जा रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

ये खबर भी पढ़ें…
बादलों और बारिश के बाद साफ होगा आसमान, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन
बादलों और बारिश के बाद साफ होगा आसमान, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन
तूफान अकवान के थमने के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.