ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप व्यवसाय के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आपको व्यवसाय के कामों के साथ-साथ अपने घर पर भी ध्यान देना होगा। जीवन साथी से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपकी किसी गलती से पर्दा उठने से आप माता-पिता से नाराज रहेंगे। आपका कोई काम आज लटक सकता है, इसलिए अपने कामों पर ध्यान लगाएं।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने परिजनों से तोल मोल कर बोलें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में लगे रहेंगे जिसके कारण आपको संतान के करियर की चिंता भी हो सकती है। आपको इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आज आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। यदि व्यवसाय संबंधी सलाह लेने की आवश्यकता हो, तो आप अपने भाइयों से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा से आपको छुटकारा मिलेगा और आप अपने मित्रों के साथ आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आप खाली समय व्यतीत ना करें। जीवनसाथी यदि आप से नाराज चल रहे हैं, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे और उन्हें शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आज उन्हें आसानी से मिल जाएगा। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी और आपका कोई मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकता है। पुराना लेन-देन आप समय रहते चुकटा करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आप की आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, तो आपकी वह चिंता आज दूर होगी। आपने यदि किसी से पहले धन उधार लिया था, तो वह उसे भी वापस कर सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, आपको  उसे पूरा करने की आज पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से  छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपके कुछ पुराने लोग फिर से उभर  सकते हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी गलती के लिए आज पछतावा हो सकता है। संतान पक्ष की से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं, उन्हें अपनी आंख व कान खुले रखना होगा। माता पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यापार की कुछ योजनाओं को बनाने  की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले वाद विवाद से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है, क्योंकि वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। घर परिवार में यदि किसी बात को लेकर कुछ अनबन चल रही है, तो दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला निपट सकता है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजा पाठ भजन, कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। व्यापार में  आपको अक्समात धन लाभ होने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है, जो उनकी खुशी का कारण बनेगा। आपको अपने कामों में लापरवाही नहीं करना चाहिए। किसी कानूनी मामले में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

• मीन (Pieces):

आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, तो उनके लिए आज बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी बचपन के मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आप अपनी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपने संतान को यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपी, तो वह  उन पर खरी करेंगे। किसी लेनदेन के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

Source: amarujala