ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचे और संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति का शिकार हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और भावनाओं में आकर कोई निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आप किसी मुश्किल से किसी मुश्किल काम को समय रहते पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में आज मिठास और बढ़ेगी और आपके साथी के बीच यदि कुछ कहासुनी हो गई थी, तो वह भी समाप्त होंगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और लेनदेन के मामले में किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आपको किसी काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाएंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी और कार्यक्षेत्र में यदि किसी बदलाव की योजना बना रहे थे, तो कुछ समय रुके, तो बेहतर रहेगा। कार्य कौशल में भी सुधार होगा। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको उनकी बात अवश्य सुननी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में समस्या होगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन उसमें अपने जरूरी कागजात बहुत ही सावधानी से रखें।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन बिजनेस कर रहे  लोग कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप धन का कुछ हिस्सा गरीबों को दान दे सकते हैं। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है, लेकिन यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा और परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। किसी सदस्य को आज नौकरी में तरक्की मिलने से छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी और आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई निवेश योजना लेकर आ सकता है। संतान को आप संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र के आप सावधानी बरतें।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ अनोखी कोशिशे आज रंग लाएंगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए बातें को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप अपनी वाणी को व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई नौकरी मिल सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज के दिन आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपके कुछ बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। आपको अपने किसी साथी से अपने मन की बात को साझा करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे। परिवार में आपको लोगों का प्रेम व स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप व्यापार के किसी निर्णय को बहुत ही जल्दबाजी में ना ले, नहीं तो उससे आपको समस्या हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर कुछ नये लोगों से भी मिलने जुड़ने का मौका मिलेगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बनाए रखें। व्यापार में आप अपने कुछ कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो  वह भी काफी हद तक दूर होंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। आपका कोई पुराना परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए क्षेत्रों में भी आप अपनी राह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ मिलने से वह अपने कुछ पुराने कर्ज भी आसानी से उतार पाएंगे, लेकिन शरीर में यदि कुछ रोग चल रहे हैं, तो आप उन्हें नजरअंदाज ना करें। जन कल्याण के कार्य से जुड़कर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। आपके दिन की शुरुआत कुछ सामान्य रहेगी, लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

Source: amarujala