10-12th board exam update 2023 :

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। स्कूलों में सीजी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र इसी सप्ताह में वितरण होने शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल से तैयारी की जा रही है। अफसरों का कहना है कि एडमिट कार्ड तैयार हो गए हैं। इसे अब जिलों में भेजा जाएगा। वहां से स्कूलों में भेजे जाएंगे। फिर छात्रों को बांटे जाएंगे। इस सप्ताह से ही छात्रों को एडमिट कार्ड बंटने शुरू हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए आवासीय एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा के तहत प्रायोगिक परीक्षा खत्म हो गई है। अब मुख्य परीक्षा की तैयारी की जा रही है। 1 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इस बार बोर्ड एग्जाम में 6.70 लाख छात्र हैं। 3.40 लाख दसवीं और 3.30 लाख बारहवीं में परीक्षार्थी हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार करीब ढाई हजार केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना के बाद पहली बार छात्र दूसरे सेंटरों में जाकर परीक्षा देंगे। पिछली बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन हुई थी, लेकिन तब छात्र जहां पढ़ते थे वहीं उनका एग्जाम सेंटर था।