रायपुर

अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया आज 1 दिसंबर से शुरू हो गई है। रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में संबंधित प्रक्रिया जारी है। सेना में शामिल होने के लिए रायपुर समेत राज्यभर के सभी जिलों से 65 हजार से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि रैली में हर दिन 3000 से ज्यादा की परीक्षा ली जाएगी। इसमें दौड़ और अन्य कौशल शामिल है। रैली में शामिल युवाओं को चयन परीक्षा के 8 चरणों से गुजरना होगा।

रैली में आने वाले युवाओं को सुराना कॉलेज परिसर में रुकाने की व्यवस्था की जा रही है। अफसरों के मुताबिक यहां करीब 2500 युवा ठहर सकेंगे। सभी युवाओं के लिए मुफ्त भोजन व ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। युवाओं की मदद के लिए जिला प्रशासन की ओर से टोल-फ्री नंबर 0788- 2212345 और 0788-2212346 भी जारी किया गया है। इसके अलावा भर्ती स्थल का मैप तैयार किया गया है। यह नंबर और मैप सभी जिलों में भेजे जा रहे हैं। ताकि उम्मीदवारों को रैली स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.