ज्योतिष डेस्क

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। करियर में आपको उन्नति के कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपको फायदे के चक्कर में गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। आपको किसी सहयोगी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आप किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। साझेदारी में यदि आपने कोई डील फाइनल की, तो बाद में उसमें कोई समस्या आने की संभावना है।

• मिथुन (Gemini) :

आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आपको टेंशन रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई मित्र काम को लेकर आपको सलाह दे सकता है, लेकिन आप उस पर सोच समझकर अमल करें। कोई नया इन्वेस्टमेंट करने की आप प्लानिंग करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज आपको कामों को लेकर कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी पढ़ाई-लिखाई में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे दूर करने के लिए उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। उन्नति में आपको अच्छा अवसर मिलेंगे। आपको किसी नए प्रमोशन मिलने से खुशियां रहेंगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

• कन्या (Virgo) :

आज आप अपने कामों में मनमानी बिल्कुल ना करें। वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई धन से संबंधित मामला सुलझेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।

• तुला (Libra) :

आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में आपको कोई धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखकर कामों को करें। आपको किसी पुराने लटके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखनी होंगी। आप किसी बात को ध्यान रखकर सुलझाएंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए करियर में कुछ नए अवसर लेकर आने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप किसी भी शारीरिक समस्या को छोटा ना समझे। सामाजिक कामों से जुड़े लोगों की छवि और निखरेगी, उन्हें किसी बड़े पद के भी मिलने की संभावना है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहने वाला है। आपको अपने खानपान में संतुलित भोजन लेना होगा, क्योंकि आपको कोई पेट में संबंधित समस्या बढ़ सकती है। आपने यदि किसी काम को लेकर धन उधार लेने के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोग किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप अपने बॉस की बातों को इग्नोर करेंगे, तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को बड़े-बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

• मीन (Pieces):

आज आपके मन में कुछ बेचैनी रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने करियर में भी काफी मेहनत मशक्कत करेंगे, उसके बाद ही आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचे। गृहस्थ जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी, क्योंकि जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों को भी आप तेज करेंगे।

Source: amarujala