रायपुर, 01 जनवरी 2025/ राज्य शासन ने नगर निगम रायपुर सहित प्रदेश के 10 नगर निगमों में जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है। इस आशय का अधिसूचना राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 31 दिसम्बर 2024 को जारी किया गया है। नगर पालिक निगमों में निर्वाचित परिषद् का कार्यकाल समाप्त होने के फलस्वरूप परिषद् की शक्तियों को प्रयोग में लाने तथा उसके कर्तव्यों का सम्पादन किये जाने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। 

जारी अधिसूचना के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में 03 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम बिलासपुर और जगदलपुर में 04 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़ और चिरमिरी में 06 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम अंबिकापुर में 08 जनवरी 2025 तथा नगर पालिक निगम कोरबा में 10 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि भर्ती विज्ञापन में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का उचित लाभ देने की व्यवस्था नहीं की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.