छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ में  3-4 दिन प्रदेश में बादल, बारिश का मौसम रहेगा। रविवार को सुबह अधिकांश जगह तेज धूप रही। तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन दोपहर होते तापमान में गिरावट महसूस हुई। रायपुर, बिलासपुर समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। आगामी दिनों प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोहरा और हल्के बादल रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : निःशुल्क डायलिसिस से सुकमा जिला अस्पताल बना मरीजों का सहारा
सेवा की कहानी : निःशुल्क डायलिसिस से सुकमा जिला अस्पताल बना मरीजों का सहारा
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ कभी दुर्गम क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले बस्तर के सुकमा जिले में अब स्वास्थ्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ गया। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में था। शाम ढलते ही आसमान पर बादल छा गए। पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस था। तेजी से बदलते मौसम में नमी भी घटकर 51-41 प्रतिशत तक रह गई है। मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार को न प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज – चमक के साथ वज्रपात के संकेत हैं।