जशपुरनगर /-

जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर के विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला चिड़रापारा से जुड़े एक सहायक शिक्षक प्रेम उदय तिर्की को निलंबित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि शराब के नशे में चिड़रापारा स्कूल के माहौल को बिगाड़ रहे शिक्षक प्रेम उदय तिर्की की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/ राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय (DB गर्ल्स कॉलेज) में छात्राओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके परिणामस्वरूप, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने तुरंत शराब शिक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि विद्यालयीन समय में छात्र/छात्राओं के सामने मद्यपान करने का कृत्य छ. ग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 और 23 के खिलाफ है, जोकि आचरण की श्रेणी में आता है। इसके परिणामस्वरूप, श्री प्रेम उदय तिर्की, सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला चिड़रापारा पर तुरंत कार्रवाई की गई और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी प्राप्त होगा। यह आदेश तुरंत प्रभावी होगा।