छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर,  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अगस्त को बिलासपुर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे। ’भेंट-मुलाकात- युवाओं के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में होगा। 

ये खबर भी पढ़ें…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से पूर्वान्हः 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.05 बजे एस.ई.सी.एल हेलीपेड, बंसत विहार बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां बहतराई स्टेडियम में दोपहर 12.10 बजे से आयोजित ’भेंट-मुलाकात- युवाओं के साथ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.25 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर आयेंगे। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल युवाओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं। युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में श्री बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुददे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुंगेली, कोरबा,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ति, रायगढ़, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा 1 अगस्त को बहतराई इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के सभी 8 जिलों से युवा यहां हजारों की तादाद में पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो में समाज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.