रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है। कुमार 7 और 8 अक्टूबर को प्रदेश के दौरे पर आने वाले थे। राज्य सरकार ने उनके प्रवास को लेकर उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज्ञानेश कुमार को बस्तर के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन करने थे। इसके अलावा उन्हें चित्रकोट जलप्रपात और कवर्धा स्थित भोरमदेव मंदिर का भी भ्रमण करना था। उनके साथ निर्वाचन आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी छत्तीसगढ़ आने का कार्यक्रम था।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित SECL की दीपका कोयला खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। दौरे की नई तारीख आयोग से प्राप्त होने के बाद अलग से जानकारी दी जाएगी।