छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं जिसके तहत आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब दुर्ग के साथ रायपुर रेंज का प्रभार दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही कांग्रेस ने अब से ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएस ओ०पी० पाल (भापुसे – 2003) पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल ऑपरेशन / एस०आई०बी०, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है । वही राम गोपाल गर्ग, (भापुसे – 2007 ) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव, छ0ग0 के पद पर पदस्थ करता है ।

आईपीएस के0एल0 ध्रुव (भापुसे – 2008) उप पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासमुद गरियाबंद, छ०ग० का नक्सल विरोधी अभियान का पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा जाता है ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम के सामने बड़ी चुनौती, दो प्रभारी सचिवों के भरोसे 90 विधानसभा क्षेत्र
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम के सामने बड़ी चुनौती, दो प्रभारी सचिवों के भरोसे 90 विधानसभा क्षेत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन की नई जमावट शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस को दो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.