ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी व्यक्ति का साथ मिलने से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। परिवार में आपको अपने मन में चल रही कुछ बातों को माता-पिता के सामने रखने होंगी,नहीं तो आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के सहयोग से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं,जिससे परिवार में खुशियां रहेगी,लेकिन सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम रहेगा जिसके कारण से आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है,नहीं तो वह गलत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपको यदि किसी के खिलाफ कुछ गलत बातें बताएं,तो आपको सुनकर फौरन रिएक्शन देने से बचना होगा। माता-पिता से आप कोई लेन देन कर सकते हैं।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सुख सुविधाएं मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन इसके बाद आपको किसी बात का घमंड नहीं करना है। आपका कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकते हैं,जिन्हें आपको पूरी अवश्य करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई परिजन आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। परिवार में सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि उन्हें अपनी कुछ योजनाओं को बहुत ही सोच समझकर फाइनल करके आगे बढ़ाना होगा। आपकी कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला यदि न्यायालय में चल रहा है,तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर के रख रखाव साफ-सफाई आदि पर पूरा ध्यान देंगे और कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की के सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप जनकल्याण की भावना भी अपने अंदर रखेंगे।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा,लेकिन आपको  संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ रक्त संबंधी रिश्ते मजबूत होंगे। आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं आपको अवश्य पूरी करनी होंगी,नहीं तो वह बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। कला कौशल से जुड़कर आप कुछ धन कमा सकते हैं और आपकी अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी,जिसके बाद परिवार में जश्न जैसा माहौल रहेगा।

• कन्या (Virgo) :

आज के दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और धर्म-कर्म के कामों से जोड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। कुछ धन भी खर्च करेंगे। किसी कानूनी काम को करने में आपको उसके नीति नियमों का पूरा पालन करना होगा,नहीं तो आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की सहायता मिलने से आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है। आपकी आज अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। व्यापार में उपलब्धियां मिलने से आप और आगे बढ़ेंगे,लेकिन पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ मंदी चल रही है,तो उसके लिए आपको अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है,जिससे आपको सीख लेनी होगी। धन के मामले में आपको पूरा फोकस रखना होगा। किसी से भी आज कोई वादा ना करें,नहीं तो बाद में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों का आपके ऊपर बहुत फर्क पड़ेगा। आपको आज बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। परिवार में आज किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है,जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने जूनियर से किसी काम को आसानी से निकलवा पाएंगे और माता-पिता आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों को भी डाल सकते हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा और आप इधर उधर की बातों की परवाह ना करते हुए उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। भाग्य मजबूत होने से आप सफलता की सीढ़ी चढेंगे और आपकी कुछ योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के आपके पूरे योग बन रहे हैं। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलने से आप किसी बड़े बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपके कुछ धार्मिक मामले आपको परेशान करेंगे। मित्रों के सहयोग से आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और जिससे आपकी कुछ नई डील भी फाइनल हो सकती हैं। आप खानपान में नियंत्रण बनाते हुए सात्विक भोजन करें,तो आपकी पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी। परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के कारण तैयारियां जोर शोर से रहेंगी और परिवार के सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। आपको अपने परिजनों की किसी बात से सीख लेनी होगी,जो आगे चलकर आपके काम आएगी।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आपको जीवनसाथी से अपने प्यार का इजहार करना होगा। उसके बाद जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग विभिन्न मोर्चों पर काम कर सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को भी करना होगा। कामकाज ढूंढ रहे लोग तेजी से आगे बढ़ेंगे और उन्हें कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपको सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको धन का निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको समस्या सकती है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी पहचान बनाएंगे और वह नाम भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने साथियों का भरोसा जीत कर अपने किसी मुश्किल काम को आसान करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है,नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ेगा और यदि आपने कोई बजट बनाया है,तो उसी पर चलें,नहीं तो धन की समस्या आ सकती है।

Source: amarujala