ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करके उसे ऊंचे मुकाम तक लेकर जाने में कामयाब रहेंगे। आपको आलस्य को पीछे छोड़कर अपने कामों के पीछे लगना होगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांग सकता है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होती दिख रही है। यदि पहले आपके किसी मित्र से कोई वाद विवाद हुआ था,तो उसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपकी किसी महान पुरुष से मुलाकात होगी। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात आपके किसी परिजन को बुरी लग सकती है। छात्र एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको बिजनेस करने के लिए कोई नया आइडिया आ सकता है,जिसे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज विवाह बंधन में बध सकते हैं।

• मिथुन :

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप कार्यक्षेत्र में भी लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करेंगे,जिसका आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के कृपा से आपको पदोन्नति व वेतन वृद्धि मिल सकती है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश सोच विचार कर करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग किसी फ्रॉड के चक्कर में आ सकते हैं,इसलिए सावधान रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

दिन की शुरुआत आपके लिए खुशियां लेकर आएगी,क्योंकि संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हे सफलता प्राप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित यदि कोई फैसला लिया जाए,तो बहुत ही सोच विचार कर लें,नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार भी लेकर आएंगे,जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर उपहार लाना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातक कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको नौकरी में कोई नया पद मिल सकता है,दूसरी तरफ आपका ट्रांसफर भी हो सकता है,जिसके लिए आपको दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उसे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आप अपने घर पूजा पाठ,हवन, कीर्तन आदि कराने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर भी आपका पूरा साथ देंगे। आप किसी संपत्ति की खरीदारी में भी हाथ डाल सकते हैं।

• कन्या :

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप उत्साह व जोश से भरपूर रहेंगे,जिसके चक्कर में आप किसी अनजान व्यक्ति के कहने में आकर किसी निवेश की योजना में ध्यान लगा सकते हैं। पिताजी आपसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करते समय आपको रुपए पैसे के लेनदेन की कोई बात नहीं करनी है। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं कि कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं,जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

• तुला :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप पारिवारिक कलह के चलते कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर भी ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको अपने किसी मित्र से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी कानूनी कार्य में जीत लेनी है,तो उसके लिए आपको किसी अधिकारी की बात माननी पड़ सकती है। संतान आपसे अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगी,जिनका समाधान आपको खोजना होगा। पिताजी को कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है।

• वृश्चिक :

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने जूनियर से कुछ ऐसी बातें कहेंगे,जिसके कारण वह अपना पूरा काम समय पर करके देंगे। आपको कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की पूरी कोशिश कर सकता है। यदि आपसे कोई धन के निवेश का जिक्र करें,तो आपको उसे करने से बचना होगा। धन का संचय भी आप कर पाएंगे,जिससे आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई कोई बड़ा पद मिल सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।

• धनु :

आज का दिन आपको परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा।आप कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसमें सभी की राय अवश्य लें। आपका मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि और बढ़ेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी,लेकिन आपको बहुत लंबे समय बाद अपने किसी प्रियजन से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।

• मकर :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करके आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार का कोई सदस्य विदेश में नौकरी पा सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। भाई व बहनों से आपको हर संभव मदद मिलती दिख रही है। मित्र आपसे किसी निवेश को करने के लिए कहे,तो उसमें पिताजी से बातचीत करना बेहतर रहेगा।

• कुंभ :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर चलना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके कुछ ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे,जो आपको कार्य में सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है,क्योंकि उनकी कोई बड़ी डील लटक सकती है,जो उनकी परेशानी का कारण बनेगी। पारिवारिक जीवन में नोकझोंक होती रहेगी,लेकिन रिश्तों में परस्पर प्रेम रहेगा।

• मीन :

आज आपके घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आप मीठी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको अपने शत्रुओं को मात देने के लिए चतुराई का प्रयोग करके किसी कार्य को करना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सीनियर्स के द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों से यदि आप इसी प्रकार की कोई मदद मांगेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

Source: amarujala