ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको अपने किसी अधिकारी व रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। रुपए पैसे का लेन देन आपको बहुत ही सावधानी से गुप्त तरीके से करना होगा। आपने यदि पहले कोई बात छुपा रखी थी, तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आपको किसी कानूनी कार्य में जीत मिल सकती है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। पिताजी को यदि कोई कष्ट था, तो उसमें आज वृद्धि होगी। जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। भाई बहनों से आपकी किसी बात पर अनबन हो सकती है, जिससे आपको बढ़ाने से बचना होगा। आपके तेज के सामने विरोधी भी परास्त रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

• मिथुन :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी व आपके मन में यदि कोई आईडिया आए, तो आपको उसे अपने व्यवसाय में तुरंत आगे बढ़ाना होगा, उससे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपके बहुत काम आएगी, जिसके कारण आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक कलह आपकी परेशानी का सबसे बड़ा कारण रहेगी, जिसको सुलझाने में आप सारा दिन व्यतीत कर देंगे। आपको अपनी शोहरत दिखाते हुए अपने धन को गलत कामों में खर्च नहीं करना है। प्रेम जीवन में चल रहा विरोध समाप्त होगा। विद्यार्थी परीक्षा के लिए कठोर मेहनत परिश्रम करते नजर आएंगे। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है और व्यवसाय कर रहे लोग अपने प्रॉफिट को लेकर खुश रहेंगे।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। घर व बाहर आपको कोई उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिसे पाकर आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। संतान द्वारा सामाजिक कार्यों को किए जाने से आपकी प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। किसी प्रियजन से आपकी भेंट होगी, जो यादगार रहेगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे, जिसकी सूचना आपको अपने परिवार के सदस्यों व जीवनसाथी को अवश्य देनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

• कन्या :

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा।आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर चिंताग्रस्त रहेगे, लेकिन कुछ खर्चे आपके सामने ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। व्यवसाय की दिशा में किए गए प्रयासों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो व्यक्ति रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी पैदा होंगे, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से किसी बात पर ना उनझे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।

• तुला :

आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने से ज्यादा दूसरों के कामों की चिंता रहेगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कार्यों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण उन्हें कोई नया पद भी सौंपा जा सकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र करेगा।

• वृश्चिक :

आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी, क्योंकि उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। शासन सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

• धनु :

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपने यदि पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। संतान के करियर में आ रही समस्या आपकी परेशानी का कारण बनेगी। परिवार के सदस्यों के रुखे व्यवहार से परेशान हो सकता है। पिताजी द्वारा आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसे आप समय रहते पूरा करेंगे। आपको बिजनेस में किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

• मकर :

आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से अच्छा है कि आप किसी डॉक्टर से परामर्श करें। बिजनेस कर रहे लोगों को धन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपके सामने मनोरंजन के कई अवसर हैं, आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करनी होगी, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटका ने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप राजनीति की दिशा में प्रयासरत हैं, तो आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी।

• कुंभ :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। घर व बाहर आपको कहीं भी किसी भी लड़ाई झगड़े से बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग किसी गलत व्यक्ति की बातों में फंस सकते हैं, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी, लेकिन आपको अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करना होगा।

• मीन :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति उदासीन रहना होगा। वाणी पर संयम रखना आपको हर मामले में जरूरी होगा, नहीं तो कोई वाद-विवाद हो सकता है।  जो जातक रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे।

Source: amarujala