रायपुर, 15 अगस्त 2022

देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जटिल न्याय प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Youth Congress Election: सैकड़ों शिकायतों से गरमाया विवाद! फर्जी वोटिंग और OTP मांगने के आरोप, चुनाव रोकने की उठी मांग
CG Youth Congress Election: सैकड़ों शिकायतों से गरमाया विवाद! फर्जी वोटिंग और OTP मांगने के आरोप, चुनाव रोकने की उठी मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छोटे भूखंडों में खरीद बिक्री पर रोक हटायी, उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए नया सेल गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 हजार शिक्षकों की भर्ती चल रही है और दस हजार अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा आत्मानंद स्कूलों की सफलता को देखते हुए तय किया गया है कि इसमें अधिक से अधिक स्कूलों को शामिल किया जाए। इसके तहत 422 हाईस्कूलों और हायरसेंकेंड्री स्कूलों को आत्मानंद में तब्दील किया जाएगा। इनमें 252 स्कूल बस्तर और सरगुजा के होंगे। 

राज्य के कर्मचारियों का अपने संबोधन में जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 26 जनवरी को कर्मचारियों के लिए 5 डे वीक लागू किया था, जिसका तुरंत क्रियान्वयन भी हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवार के समाजिक सुरक्षा का ख्याल रखते हुए राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना प्रदेश में लागू की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.