डेस्क/-

जैसे ही ठंड का मौसम आता है सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि पूरी शरीर ड्राई हो जाती है, उसके साथ साथ हमारी एड़िया भी फटने लगती है। कुछ के एड़ियों से तो खून भी निकलने लगता है जिसमें बहुत ज्यादा दर्द भी होता है। ऐसे में अगर आप फटी एड़ियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे(home remedy) बताने जा रहे हैं, जिससे एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

 

तो आइए जानते है उनके बारे में –

–  एड़ियों की स्क्रबिंग बहुत जरूरी है। इसके लिए आप चीनी, शहद और नींबू का इस्तेमाल करें। यह आपकी एड़ियों के डेड सेल्स को निकाल देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बढ़ती उम्र में शुगर के साथ हाई BP का खतरा ज्यादा, लाइफस्टाइल में बदलाव से बचाव संभव
बढ़ती उम्र में शुगर के साथ हाई BP का खतरा ज्यादा, लाइफस्टाइल में बदलाव से बचाव संभव
भारतीय आबादी में क्रॉनिक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) ऐसी प्रमुख स्वास्थ्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– वैक्सिंग भी इसमें बहुत मददगार होता है।इसके लिए दो बूंद तेल रात में एड़ियों में लगाकर मोजे पहन लीजिए, फिर सुबह में साफ कर लीजिए। इससे आपकी फटी एड़ियां धीरे-धीरे ठीक होने लगेंगी।

– फटी एड़ियों से राहत दिलाने में चावल का आटा भी कारगर है। इसके लिए आपको 2 चम्मच चावल का आटा लेना है फिर उसमें 1 चम्मच शहद, 3-4 बूंद सेब का सिरका और जैतून या नारियल का तेल लगाकर अच्छे से मालिश करना है।

– वैसलीन भी फटी एड़ियों से निजात दिलाने में कारगर है। बस आपको सोने से पहले इसे लगा लेना है। इससे आपको जल्द आराम मिलना शुरू हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Samsung का नया बजट फोन Galaxy A08 लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले और 6 साल का सिक्योरिटी सपोर्ट
Samsung का नया बजट फोन Galaxy A08 लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले और 6 साल का सिक्योरिटी सपोर्ट
नई दिल्ली। Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

–  इसके अलावा आप गरम पानी में पैर डालकर बैठ जाइए फिर प्यूमिस स्टोन से एड़ियों को रगड़कर साफ करें, फिर बादाम या नारियल तेल गरम करके एड़ियों पर लगाएं। इससे भी आपको फटी एड़ियों से राहत मिलेगी।