रायपुर 9फरवरी 2025 /

राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के मध्य-कैरियर प्रशिक्षण (एमसीटी) चरण 3 के तहत विभिन्न राज्यों के 32 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों की एक टीम ने कल धमतरी वन मंडल का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने वन प्रबंधन और आजीविका संवर्धन से जुड़ी उत्कृष्ट पहलों का अध्ययन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायपुर, 15 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के कार्यालय प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दौरे के दौरान, सीसीएफ रायपुर श्री राजू अगसिमानी और डीएफओ धमतरी श्री श्रीकृष्ण जाधव ने अधिकारियों को पंपार नाला में किए गए मृदा एवं नमी संरक्षण  कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये प्रयास क्षेत्र में जल संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसके अलावा, टीम ने दुगली स्थित वन धन विकास केंद्र  का भी निरीक्षण किया, जहां अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और पारंपरिक वैद्य चिकित्सकों से संवाद किया। इस दौरान लघु वनोपज  के मूल्य संवर्धन, पारंपरिक औषधीय ज्ञान के संरक्षण और वीडीवीके के माध्यम से उत्पन्न होने वाली आजीविका के विषय पर गहन चर्चा हुई।

इस अध्ययन दौरे को सफल बनाने में श्री हिमांशु डोंगरे, आईएफएस, सुश्री श्वेता कंबोज, आईएफएस प्रोबेशनर, एसडीओ, आरएफओ और फील्ड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा अपनाई गई प्रभावी संरक्षण रणनीतियों और समुदाय-संचालित आर्थिक सशक्तिकरण की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.