रायपुर।

प्रदेश कांग्रेस में अब संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आंदोलन को लेकर भी गतिविधियां तेज होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दिवंगत होने के बाद राष्ट्रीय शोक के चलते संगठन ने अपनी गतिविधियों को विराम दे दिया था। अब नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठकों के साथ संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा का सिलसिला शुरू होगा। कांग्रेस कार्यसमिति के फैसले के तहत इस पदयात्रा के जरिए राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलेगा। छत्तीसगढ़ में भी यह गांवों और कस्बों तक जाएगी। 26 जनवरी तक सभी जिलों, नगर, कस्बों और ग्राम स्तर पर रैलियां और मार्च होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
सेवा की कहानी : रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए तहसील और पटवारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीसीसी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कर्नाटक के बेलगांवी में हुई कार्यसमिति के फैसले के तहत जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत रैलियों और मार्च में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। 26 जनवरी को मप्र के डा. अंबेडकर नगर महू में राष्ट्रव्यापी रैली का समापन होगा। प्रदेश में भी इसी दिन सभी रैलियों का समापन किया जाएगा। इसके बाद संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा वर्ष भर चलेगी। इसके लिए अलग से कार्यक्रम तय किए जाएंगे। यह पदयात्रा एक तरह से जनसंपर्क होगा जो इस वर्ष 26 जनवरी से शुरू होकर 26 जनवरी 2026 तक चलेगा।