रायपुर. 31 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल हैं। विभाग द्वारा 5 लेखापालों, 4 स्वास्थ्य निरीक्षकों, 4 भृत्यों, 3 कैशियर्स, 3 सहायक ग्रेड-3 तथा एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का भी तबादला किया गया है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सर्वश्री विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान के विरूद्ध विभागीय जांच को जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया है। इन्हें क्रमशः दल्ली राजहरा नगर पालिका, वाड्रफनगर नगर पंचायत और बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुण-दोषों के आधार पर पृथक से किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
रायपुर 31 अक्टूबर 2026/नक्सलवाद से मुक्त बस्तर अंचल में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जा रही है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखे पूरी सूची👇

3110 UAD Engr Transfer

3110 UAD CMOs Transfer

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मुंगेली जिले में बनेंगी सड़कें
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मुंगेली जिले में बनेंगी सड़कें
रायपुर. 31 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने मुंगेली जिले में सात सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 30...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3110 UAD Class 3-4 Transfer