छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी थी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक युवक ने बलौदाबाजार में दम तोड़ दिया, जबकि रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य युवकों की भी मौत हो गई।

नवरात्रि में पलारी जा रहे थे तीनों युवक

जानकारी के मुताबिक, कोरासी गांव निवासी प्रेम धीवर (18) अपने मौसेरे भाइयों राज धीवर (18) और खिलेश्वर धीवर (18) के साथ नवरात्रि के मौके पर पलारी जा रहा था। सोमवार देर रात तीनों बाइक से दौदे से पलारी के लिए निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक, सभी 33 जिलों के कलेक्टर होंगे शामिल
सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक, सभी 33 जिलों के कलेक्टर होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश के सभी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान प्रेम धीवर की मौत हो गई। वहीं, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

रायपुर के DKS अस्पताल में दो युवकों ने तोड़ा दम

राज धीवर और खिलेश्वर धीवर का रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की संख्या तीन हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सिम्स से अपोलो अस्पताल रेफर की गई जेल में बंद महिला, इलाज के दौरान हुई मौत
सिम्स से अपोलो अस्पताल रेफर की गई जेल में बंद महिला, इलाज के दौरान हुई मौत
बिलासपुर। बिलासपुर की केंद्रीय जेल में बंद एक आदिवासी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। बुधवार देर रात शव गांव लाए गए। गुरुवार को दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे में तीनों मौसेरे भाइयों की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा व्यवस्था सुधारने प्रशासन की पहल, जिले के स्कूलों में नियुक्त किए गए 250 अतिथि शिक्षक
शिक्षा व्यवस्था सुधारने प्रशासन की पहल, जिले के स्कूलों में नियुक्त किए गए 250 अतिथि शिक्षक
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और अध्यापन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.