कवर्धा। भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर कवर्धा में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू किया। हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने के बाद धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने NH-30 पर जोराताल के पास चक्काजाम कर दिया, जिससे मुख्य राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

किसानों के प्रदर्शन के चलते कवर्धा शहर के आसपास कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनने से आम लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
सेवा संकल्प अभियान : रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/ जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने और लंबे इंतजार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

23 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ ने किसानों की 23 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने गन्ना बोनस, बिजली बिल कम करने समेत विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।

किसानों की ओर से शासन के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को आगे अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।

चारों तरफ ट्रैक्टर, पुलिस बल तैनात

किसानों के बड़ी संख्या में पहुंचने और ट्रैक्टरों के सड़कों पर खड़े होने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। शहर के प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी यातायात को नियंत्रित करने के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर. 9 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज रायपुर नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद हैं। उनकी मौजूदगी में पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से किसानों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल किसानों के चक्काजाम के कारण NH-30 समेत शहर के आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित है। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, जबकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे जाम से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि भर्ती विज्ञापन में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का उचित लाभ देने की व्यवस्था नहीं की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.