शराब के नशे में सड़क पर सोना एक युवक को भारी पड़ गया। रात में सड़क पर बेसुध पड़े युवक के ऊपर से एक कार गुजर गई। हादसे में उसका चेहरा बुरी तरह कुचल गया, जबकि सीने और हाथ में भी गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर. 9 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज रायपुर नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सागर नागरची शराब के नशे में सड़क पर ही सो गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आने के बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से कार तथा उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि भर्ती विज्ञापन में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का उचित लाभ देने की व्यवस्था नहीं की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.