बिलासपुर। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य सरगना महिला अनुपमा मोहंती (45) को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर देश के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था।

मामले की शुरुआत 11 जुलाई को हुई, जब जीआरपी ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपियों और एक अपचारी बालक को पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपियों में पंकजनी बेहरा (40), रीना पटनायक (60), आयुष कुशवाहा (18 वर्ष 11 दिन) और एक अपचारी बालक शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 पैकेट में कुल 55 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख 57 हजार 500 रुपये बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 79/2026 दर्ज किया गया था। आरोपियों को 12 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पूछताछ में खुला गिरोह का नेटवर्क

जीआरपी ने मामले को केवल गांजा बरामदगी तक सीमित नहीं रखा और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश शुरू की। पंकजनी बेहरा के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने 14 जुलाई को निहार रंजन पटनायक (41), निवासी संबलपुर, ओडिशा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में निहार रंजन ने कथित तौर पर बताया कि गिरोह के सदस्य ओडिशा से गांजा लाकर देश के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते थे। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। उसने यह भी बताया कि तस्करी के लिए गांजा अनुपमा मोहंती उपलब्ध कराती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर सियासत गरम, भूपेश बघेल ने सरकार को दी पुनर्विचार की नसीहत
बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर सियासत गरम, भूपेश बघेल ने सरकार को दी पुनर्विचार की नसीहत
बिलासपुर। बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के विस्तार और उसे 4सी श्रेणी में उन्नयन करने की मांग को लेकर पिछले सात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर से महिला सरगना गिरफ्तार

जानकारी मिलने के बाद जीआरपी की टीम लगातार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी रही। बुधवार को पुलिस ने बिलासपुर शहर से अनुपमा मोहंती, पति सुधांशु मोहंती, निवासी धुतरापारा, संबलपुर (ओडिशा) को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जीआरपी के मुताबिक, इस कार्रवाई के जरिए गांजा तस्करी के नेटवर्क की कड़ी को जोड़ते हुए ‘एंड टू एंड’ कार्रवाई की गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और देश के विभिन्न शहरों में फैले इसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.