रायपुर। नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने तबादला आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

आदेश के अनुसार, मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक-5 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जोन-5 के कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक-6 भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मिशन अमृत 2.0...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से हटाकर जोन-10 में पदस्थ किया गया है। वहीं, जोन-10 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी

जोन-7 में पदस्थ सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन-8 भेजा गया है। जोन-4 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। उन्हें मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं।

मुख्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता संदीप तिवारी को जोन-4 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा का काम सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को
महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की गई है। योजना का लाभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप अभियंताओं को भी मिली नई जिम्मेदारी

जोन-10 के उप अभियंता वसीम खान को प्रभारी सहायक अभियंता बनाकर स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यालय की उप अभियंता अर्जिता दीवान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में जोन-7 में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह जोन-8 के उप अभियंता योगेन्द्र साहू को मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.