रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 7 से 9 अक्टूबर तक बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांकेर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में कांग्रेस संगठन की बैठकें लेकर पार्टी की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही दंतेवाड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में खेतों में बोनी का कार्य लगभग अंतिम चरण पर है। 6 अक्टूबर की स्थिति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 अक्टूबर को कांकेर में कार्यक्रम

7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे कांकेर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में शामिल होंगे। शाम 3 बजे कांकेर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और रात में वहीं रुकेंगे।

8 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में संगठन की बैठक

8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे दंतेश्वरी माता मंदिर में दर्शन के बाद दोपहर 12 बजे दंतेवाड़ा कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर 2:30 बजे वे हितालकुड़म-बारसूर क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। यहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेंगे। शाम 5 बजे हितालकुड़म से जगदलपुर लौटेंगे और रात में वहीं रुकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिजली बिल जमा करने में मिलेगी छूट, समाधान योजना अब 31 दिसंबर तक
बिजली बिल जमा करने में मिलेगी छूट, समाधान योजना अब 31 दिसंबर तक
रायपुर। बकाया बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए छूट के साथ शुरू की गई समाधान योजना की अवधि अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि बस्तर और बीजापुर में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और प्रशासन को राहत एवं बचाव अभियान चलाना पड़ा था।

9 अक्टूबर को जगदलपुर में बैठक

दौरे के अंतिम दिन 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सुखदेव भगत जगदलपुर कांग्रेस भवन में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात करीब 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत का यह 15 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ का दूसरा दौरा है। इस दौरान उनका फोकस संगठन को मजबूत करने के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जमीनी स्थिति जानने पर भी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
ओपन स्कूल की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर से, 10वीं-12वीं की टाइम टेबल जारी
ओपन स्कूल की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर से, 10वीं-12वीं की टाइम टेबल जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं और 12वीं की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होगी। 10वीं की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.