भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में अप्रेंटिसशिप का मौका सामने आया है। बीएसपी ने प्रशिक्षण वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 710 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत की जाएगी।

भर्ती में 516 ट्रेड अप्रेंटिस, 124 टेक्नीशियन अप्रेंटिस और 70 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद शामिल हैं। संबंधित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक निर्धारित अप्रेंटिस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
रायपुर, 30 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लेबलिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योग्यता और आयु सीमा

ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई, जबकि टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु सामान्यतः 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता से जुड़ी विस्तृत शर्तें संबंधित अधिसूचना में दी गई हैं।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित अप्रेंटिस को प्रशिक्षण के दौरान श्रेणी के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के मुताबिक स्टाइपेंड 9,600 रुपये से 12,300 रुपये प्रतिमाह तक है।

कैसे होगा चयन?

अप्रेंटिस पदों के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित वॉक-इन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। वॉक-इन चयन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़ें…
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर संविदा भर्ती: 1 अक्टूबर से आवेदन, 31 अक्टूबर से ऑनलाइन परीक्षा
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर संविदा भर्ती: 1 अक्टूबर से आवेदन, 31 अक्टूबर से ऑनलाइन परीक्षा
रायपुर। प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की कमी के बीच अब 1812 पदों पर संविदा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे करें आवेदन

आईटीआई ट्रेड के उम्मीदवारों को Apprenticeship India/NAPS पोर्टल पर पंजीकरण कर ‘SAIL Bhilai Steel Plant’ के अवसर को चुनकर आवेदन करना होगा। वहीं डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर वॉक-इन चयन प्रक्रिया में उपस्थित होना होगा।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अपनी ट्रेड, शैक्षणिक योग्यता, आयु, दस्तावेज और चयन कार्यक्रम की जानकारी जरूर जांच लें।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा राज्यस्तरीय रोजगार मेला
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा राज्यस्तरीय रोजगार मेला
रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.