खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं के लिए सरकारी और संस्थागत नौकरियों के कई अवसर सामने आए हैं। CRPF, पश्चिमी रेलवे, भारतीय नौसेना और बैंक ऑफ बड़ौदा ने खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इन भर्तियों में खेल उपलब्धि के साथ शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा भी निर्धारित है।

CRPF में 521 पद

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में खेल कोटे के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के कुल 521 पद हैं। भर्ती 22 खेलों के लिए होगी। आवेदन 12 अक्टूबर से शुरू होंगे और 11 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं और कांस्टेबल के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है।

ये खबर भी पढ़ें…
CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर भर्ती, लिखित परीक्षा नहीं होगी
CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर भर्ती, लिखित परीक्षा नहीं होगी
रायपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिमी रेलवे में 64 पद

पश्चिमी रेलवे ने खेल कोटे के तहत 64 पदों पर भर्ती निकाली है। एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, क्रिकेट, फुटबॉल, तैराकी, मुक्केबाजी, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत कई खेल इसमें शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे है। उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 17 खिलाड़ियों का मौका

बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्रिकेट और टेबल टेनिस के 17 खिलाड़ियों को अतिथि खिलाड़ी के रूप में रिटेनरशिप पर नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास और निर्धारित खेल योग्यता वाले 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को 12 महीने तक 25 हजार रुपये मासिक रिटेनरशिप मिलेगी। आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर है।

नौसेना में सेलर पदों पर भर्ती

भारतीय नौसेना ने खेल कोटे के तहत सेलर (SSR/MR) के पदों पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। पद के अनुसार 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। चयन खेल परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच के आधार पर होगा। सामान्य उम्मीदवारों के लिए अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है।

ये खबर भी पढ़ें…
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, रायपुर में दो दिवसीय रोजगार मेला
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, रायपुर में दो दिवसीय रोजगार मेला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतर अवसर सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Read More: