रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत रविवार को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है। उनके दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुखदेव भगत के दौरे के दौरान रविवार को कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) और विधायक दल की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक रात 8 बजे शांति नगर स्थित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित पार्टी के विधायक शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत, जाने अब और इतने दिन मिलेंगे एक्ट्रा रिचार्ज
मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत, जाने अब और इतने दिन मिलेंगे एक्ट्रा रिचार्ज
नई दिल्ली। देश के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज से जुड़ा अहम बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पहुंचने के बाद सुखदेव भगत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जाएंगे। यहां शाम 5:30 बजे उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे PAC की बैठक प्रस्तावित है। रात 8 बजे विधायक दल की बैठक के बाद डिनर का कार्यक्रम भी रखा गया है।

संगठन की स्थिति पर लेंगे फीडबैक

प्रदेश प्रभारी के तौर पर सुखदेव भगत अपने पहले दौरे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। बैठकों में प्रदेश संगठन की गतिविधियों, पार्टी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर संगठन के कामकाज से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

विधायक दल और PAC की बैठकों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों और विभिन्न समितियों के साथ भी उनकी बैठकें प्रस्तावित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC 18 में अमिताभ बच्चन बोले- हमारे घर आया होता तो वहीं गोली मार देते, जाने पूरी खबर
KBC 18 में अमिताभ बच्चन बोले- हमारे घर आया होता तो वहीं गोली मार देते, जाने पूरी खबर
मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक विशेष एपिसोड में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले से जुड़े कई अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 सितंबर को भी बैठकों का दौर

दौरे के दूसरे दिन 28 सितंबर को सुबह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद कनेक्ट सेंटर की टीम के साथ चर्चा प्रस्तावित है। दोपहर में AICC के निर्देश पर आयोजित विरोध मार्च में सुखदेव भगत शामिल होंगे।

इसके बाद शाम को फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक और फिर अनुशासन समिति के साथ चर्चा का कार्यक्रम है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास 28 सितंबर को समाप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर से बस्तर तक पानी का कहर: पुल डूबे, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; 12 लोग बहे, 3 की मौत
रायपुर से बस्तर तक पानी का कहर: पुल डूबे, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; 12 लोग बहे, 3 की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से जारी बारिश का दौर फिलहाल थम गया है, लेकिन लगातार बारिश के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.