रायपुर। राजधानी रायपुर में सायबर ठगी के दो मामलों में रिटायर्ड बैंककर्मी और कारोबारी को निशाना बनाया गया। सायबर ठगों ने दोनों के मोबाइल पर APK फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और ठगों ने बैंक खातों से लाखों रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला बोरियाकला स्थित रिद्धि-सिद्धि लोट्स पार्क निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी चंदूलाल यादव का है। मुजगहन पुलिस के मुताबिक, उनके व्हाट्सऐप पर पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर APK फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खाते से करीब 8 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। घटना 8 सितंबर की बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मानसून की विदाई से पहले तबाही: नाले में कार बही, बिजली गिरी; 11 लोगों की मौत
मानसून की विदाई से पहले तबाही: नाले में कार बही, बिजली गिरी; 11 लोगों की मौत
देश में मानसून अब धीरे-धीरे वापसी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कई राज्यों में बारिश से जुड़े हादसे थम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरा मामला लभांडी स्थित रहेजा रेजीडेंसी निवासी होलसेल कारोबारी तनुज निरंजनदास अग्रवाल से जुड़ा है। खम्हारडीह पुलिस के अनुसार, उनके मोबाइल पर APK फाइल भेजी गई थी। इसे डाउनलोड करने के बाद उनके बैंकिंग माध्यमों का दुरुपयोग कर 4 लाख 15 हजार 529 रुपए निकाल लिए गए। तनुज ने 12 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस दोनों मामलों में ठगी के तरीके, बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने लोगों से अनजान नंबरों से भेजी गई APK फाइल डाउनलोड नहीं करने और किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक करने से बचने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
उधार के 30 लाख और ब्याज को लेकर खूनी खेल, शिक्षक ने साथी की कर दी हत्या
उधार के 30 लाख और ब्याज को लेकर खूनी खेल, शिक्षक ने साथी की कर दी हत्या
रायपुर/आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के बनचरोदा के पास एक शिक्षक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.