दुर्ग/रायपुर। दुर्ग जिले के जोरातराई में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कृपा बाग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी अहमदाबाद भाग गया था, लेकिन दोस्त का फोन नहीं उठाने पर वह वापस लौट आया। पुलिस ने उसे रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी की बाइक भी एम्स परिसर से बरामद की गई है।

घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। राजेंद्र सिंह यादव जोरातराई के एक होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू गर्दन में लगने से राजेंद्र सिंह यादव घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल
राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल
रायपुर, 16 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में राज्य योजनाओं के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल राजेंद्र यादव को उपचार के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार होकर अहमदाबाद चला गया था।

पुलिस के मुताबिक, अहमदाबाद में आरोपी ने अपने दोस्त से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोस्त ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह वापस रायपुर लौट आया। रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज
छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज
रायपुर, 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और प्रत्येक पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.