रायपुर। छत्तीसगढ़ के GST विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनाए गए 42 कर्मचारियों को अब अपने मूल पद पर लौटना होगा। विभाग ने जांच के बाद इन कर्मचारियों की पदोन्नति/चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है।

इन कर्मचारियों का चयन वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित सीमित भर्ती परीक्षा के माध्यम से लिपिक पद से वाणिज्यिक कर निरीक्षक के रूप में किया गया था। बाद में भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और प्रक्रिया को लेकर शिकायतें सामने आईं। शिकायतों के आधार पर विभागीय स्तर पर जांच कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात
जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात
रायपुर, 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों को बड़ी राहत देते हुए धमतरी और बालोद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में परीक्षा प्रक्रिया में कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है। जांच समिति को कुछ चयनित अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं में एक जैसे जवाब मिले। कई प्रश्नों के उत्तर मॉडल आंसर से भी काफी हद तक मेल खाते पाए गए। GST की धाराओं और नियमों से जुड़े सवालों के जवाबों में भी समानता सामने आई।

गणित और निबंध के सवालों पर भी उठे सवाल

जांच के दौरान गणित के कुछ सवालों में बिना रफ वर्क किए सीधे उत्तर लिखे मिलने की बात सामने आई। इसके अलावा डॉ. खूबचंद बघेल की जीवनी पर पूछे गए निबंध में भी कुछ चयनित अभ्यर्थियों के जवाब एक जैसे पाए जाने की जानकारी जांच रिपोर्ट में दी गई।

जांच समिति को परीक्षा केंद्र की उपस्थिति पंजिका भी उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके कारण यह पुष्टि करना मुश्किल रहा कि परीक्षा में वास्तव में कौन-कौन से अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षा की समेकित अंक तालिका भी तैयार नहीं किए जाने की बात सामने आई। इससे अभ्यर्थियों को मिले अंकों और मेरिट सूची के आधार की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल
राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल
रायपुर, 16 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में राज्य योजनाओं के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच रिपोर्ट के आधार पर चयन निरस्त

जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने परीक्षा और उसके आधार पर हुए चयन को निरस्त कर दिया है। साथ ही 42 कर्मचारियों को वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद से हटाकर उनके मूल लिपिक पद पर वापस भेजने का आदेश जारी किया गया है।

विभागीय कार्रवाई से प्रभावित कर्मचारियों की वर्तमान नियुक्तियों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। मामले में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर चयन प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठे थे, जिसके बाद विभाग ने यह निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज
छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज
रायपुर, 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और प्रत्येक पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.