18 अगस्त 2026, रायगढ़। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही हल्की और मध्यम बारिश के चलते केलो नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए केलो डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं, जिससे अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है।

जिले में लगातार बारिश के कारण केलो जलाशय में पानी की आवक बढ़ी है। जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए डैम के गेट खोले गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने के बाद केलो नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में भारी बारिश से बिगड़े हालात, बांगो डैम से 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
कोरबा में भारी बारिश से बिगड़े हालात, बांगो डैम से 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
कोरबा, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में अब तक करीब 758 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम में लगातार सक्रियता के कारण आने वाले समय में भी बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

प्रशासन और संबंधित विभाग जलाशय एवं नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। नदी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 28 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 28 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.