बिलासपुर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में कांग्रेस ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के मार्गदर्शन और सकरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में घुरू मंडल में व्यापक जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी दी और विरोध स्वरूप हस्ताक्षरयुक्त फॉर्म भरवाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी और स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले का विरोध जारी रखेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता को राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए, लेकिन इसके बजाय लोगों पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और इस मुद्दे पर जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

सकरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि जब तक सरकार स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले को वापस नहीं लेती, तब तक सकरी ब्लॉक के सभी मंडलों में आंदोलन जारी रहेगा। अभियान के दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षरयुक्त फॉर्म के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की जाएगी।

कार्यक्रम में राजू साहू और विमला पात्रों ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डीकेश डहरिया ने किया, जबकि संतोष सुनहरे ने आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो में समाज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर प्रदेश सचिव आत्मजीत सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू, मंडल प्रभारी डीकेश डहरिया, मंडल अध्यक्ष संतोष सुनहरे, विमला पात्रों, मनोज श्रीवास, दिलीप पटेल, जितेंद्र निर्मलकर, सूरज वस्त्रकार, मयंक सुनहरे, अंकित भार्गव, विजय पात्रों, सूर्यकांत रात्रे, अनसुल भार्गव, जय कैनाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।