रायपुर। राजधानी रायपुर के झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से युवती की लाश बरामद हुई। उसी कमरे में एक युवक खून से लथपथ गंभीर हालत में मिला। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, होटल के कमरा नंबर 401 में ठहरे युवक-युवती के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की तोड़ी और अंदर झांककर देखा। कमरे में युवती मृत हालत में पड़ी थी, जबकि युवक खून से लथपथ मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा
रायपुर 14 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमरे से आई थी चीखने की आवाज

होटल स्टाफ के अनुसार, शुक्रवार 14 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरा नंबर 401 से युवती के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर होटल के अलग-अलग फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और काफी प्रयास के बावजूद नहीं खुला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खिड़की तोड़कर अंदर देखने पर युवक के हाथ में चाकू दिखाई दिया और वह अपना गला काटता नजर आया। हालांकि, युवक ने खुद पर हमला किया या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

वाराणसी का रहने वाला है युवक

पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है। वह वाराणसी के मोहावन का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मृत युवती की पहचान रिमन मंडावी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Learning from the Pain of Partition and Preserving the Nation’s Unity and Integrity Is Our Collective Responsibility: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Learning from the Pain of Partition and Preserving the Nation’s Unity and Integrity Is Our Collective Responsibility: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 14, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended the state-level ‘Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas’ programme held at the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र जमा कर चेक-इन किया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के बीच क्या संबंध था और कमरे में आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद युवती की मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। युवती की मौत का वास्तविक कारण और पूरी घटना की परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
15 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी
15 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.