कांकेर। कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र में बुधवार को भालुओं के दो अलग-अलग हमलों ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। इन घटनाओं में सगे भाई-बहन समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सबसे दर्दनाक घटना लारगांव में हुई, जहां एक मादा भालू ने भाई-बहन पर जानलेवा हमला करने के बाद घंटों तक उनके शवों के पास डेरा जमाए रखा। भय के कारण ग्रामीण शवों के करीब भी नहीं जा सके।

 

ये खबर भी पढ़ें…
करंट का कहर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो श्रमिक, मौके पर ही तोड़ा दम
करंट का कहर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो श्रमिक, मौके पर ही तोड़ा दम
बिलासपुर. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड क्रमांक-2 स्थित स्वर्ण जयंती नगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने रायपुर से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई। टीम ने ट्रैंक्विलाइजर गन की मदद से मादा भालू को बेहोश कर पिंजरे में बंद किया। इसके बाद ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

 

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर लारगांव हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित बरपारा पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 50 वर्षीय हलाल खोर जुरी मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठी मादा भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बीमारी रोकने की ताक़त आपके पास, संदिग्ध मामलों की सूचना सीधे सरकार तक पहुंचाएं
बीमारी रोकने की ताक़त आपके पास, संदिग्ध मामलों की सूचना सीधे सरकार तक पहुंचाएं
रायपुर, 06 अगस्त 2026/ किसी गांव, मोहल्ले या बस्ती में यदि अचानक एक जैसी बीमारी के दो या अधिक मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

भाई की चीख-पुकार सुनकर उनकी दोनों बहनें चमरीन बाई जुरी और खोरीन बाई उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में हलाल खोर जुरी और चमरीन बाई जुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खोरीन बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज कांकेर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास
बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास
रायपुर, 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नरहरपुर वन परिक्षेत्र में भालुओं की गतिविधियां बढ़ने के कारण ग्रामीणों से जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है। दोनों घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।