रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिसकर्मी का घर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। वारदात के दौरान आरक्षक रात्रि गश्त पर ड्यूटी कर रहा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन के अवसर पर गांव गए हुए थे।

पंडरी पुलिस के अनुसार, घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर चोर देर रात मकान में घुस गए। आरोपियों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और फिर घर के अंदर रखी अलमारियों के लॉक भी तोड़ डाले। इसके बाद चोर नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। चोरी गए नकदी और जेवरात की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।

पुलिसकर्मी के घर चोरी की इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.