कोरिया, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए खूनी विवाद ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सोनहत थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष लल्ला सिंह की कथित तौर पर जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। इस हमले में कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, लल्ला सिंह अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रेत कारोबार से जुड़े कुछ लोगों ने हाईवा वाहनों से उनकी कार को आगे और पीछे से घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
कार में मौजूद कुछ लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल हुए, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल विरेंद्र सिंह (28) की अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 80 प्रतिशत तक झुलसे नागेंद्र सिंह (53) ने रायपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इससे पहले लल्ला सिंह की भी मौत हो चुकी थी। इस तरह इस सनसनीखेज वारदात में मृतकों की संख्या तीन हो गई है।
घटना में मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। योगेंद्र सिंह का हाथ टूट गया है और उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। दोनों का उपचार जारी है।
 
मामले को लेकर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और पूरे मामले की जांच जारी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 
वहीं घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता Vikas Upadhyay ने भाजपा नेताओं पर रेत खदानों से अवैध कमाई का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने कहा कि भाजपा नेताओं के बीच आपसी संघर्ष की स्थिति बन गई है।
 
पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे रेत कारोबार से जुड़ा पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट
IPS Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट
रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के नवीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.