रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर और बिलासपुर सहित कई जिलों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया गया।

रायपुर के डंगनिया क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और महंगाई की मार झेल रही जनता की परेशानी और बढ़ जाएगी।
जिलाध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित की बजाय जनता पर अतिरिक्त भार डालने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
वहीं बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली दर वृद्धि का मुद्दा विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उधर कोंडागांव में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी निर्मित हो गई। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट
IPS Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट
रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के नवीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.