पटना/बक्सर। बिहार में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी हैरान कर दिया है। बक्सर जिले के डुमरांव क्षेत्र में करीब 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। इतना ही नहीं, टॉवर के साथ लगा 15 KVA जनरेटर और अन्य तकनीकी उपकरण भी चोरी कर लिए गए।
 

मामले का खुलासा तब हुआ जब टॉवर संचालित करने वाली कंपनी के अधिकारी वर्षों से बंद पड़े टॉवर की मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। जिस स्थान पर कभी विशाल मोबाइल टॉवर खड़ा था, वहां उसका कोई निशान तक नहीं मिला।
 
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले 15-20 दिनों से टॉवर वहां दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि लोगों को लगा कि कंपनी ने खुद ही टॉवर हटाया होगा। लेकिन जब कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
 
यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि बिहार में पहले भी डीजल इंजन और लोहे के पुल तक चोरी होने की घटनाएं सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अब 132 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतने बड़े टॉवर को किस तरह और कब गायब किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
नारायणपुर प्रशासन की मिसाल: दुर्गम वनांचल के गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचा 3 माह का राशन, 151 परिवारों को बड़ी राहत
नारायणपुर प्रशासन की मिसाल: दुर्गम वनांचल के गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचा 3 माह का राशन, 151 परिवारों को बड़ी राहत
रायपुर, 09 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न और पोषण सामग्री पहुंचाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.