ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज कि दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाले है। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा समर्थन मिलेगा और यदि विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। आपको अपने खर्चों में संयम बनाए  रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। संतान की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके यह लाभदायक रहेगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को निपटाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो बाद  में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और सभी कामों को करने में भी नि:संकोच आगे आएंगे। आप आपसे लक्ष्यों पर फोकस रखें, तभी आप उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। ये आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके चारो ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा, जिसके कारण अपनी काफी सारी समस्याओं से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। कामकाज ढूंढ लोगों के प्रयासों में आज तेजी आएगी।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने अधिकारियों से सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई गलत सलाह दे, तो आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और मित्रों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी परीक्षा पर अत्यधिक मेहनत करें, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और बिजनेस में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आपका अपने परिजनों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको दिखावे की कुछ वस्तुएं खरीदने से बचना होगा, नहीं तो आप अपना धन ही व्यर्थ व्यय करेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्य में आप धैर्य बनाए रखें। आपको अक्समात किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ नए काम के प्रयास सफल होंगे। यदि आप किसी काम को करने जा रहे हैं, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों की बाद सुननी व समझनी  होगी। व्यवसाय में आप भरोसा बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

• कन्या (Virgo) :

पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा और आप किसी बड़े लक्ष्य को अपनाएंगे और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। विभिन्न मोर्चों पर आप सकारात्मक रहेंगे। यदि आपने किसी काम को करने का सोचा है, तो उसे अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। माता पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।

• तुला (Libra) :

आज आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पालन करें। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच सकेंगे। यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता रही थी, तो उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपनी किसी पिछली गलती से सबक लेना होगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे और भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता बनाए रखें। आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप किसी सरकारी संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमा सकते हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज बिजनेस कर रहे लोगों को किसी आवश्यक जानकारी को अन्य से शेयर करनी से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है। आज आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको किसी की कई सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पास आपको पछतावा होगा। आपकी किसी नई गाड़ी को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप परिजनों से चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे।

• मकर (Capricorn):

आज आपको अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ना होगा। कुछ नए लोगों लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की रुचि आज बढ़ेगी। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आप सबके साथ व सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। घर परिवार में आज किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से खुशियां भरा माहौल रहेगा। आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के करियर में आ रही किसी समस्या के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते है। सुख समृद्धि में वृद्धि  होगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी नए काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपके कुछ आवश्यक कार्य आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी आज किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई सूचना लेकर आ सकते है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और रक्तसंबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आपको यदि को दर्द आदि की समस्या है , तो अपनी दिनचर्या में आप योग व व्यायाम अपनाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

Source: amarujala