ज्योतिष डेस्क

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
16 मई 2026 शनि जयंती पर मेष से मीन तक का राशिफल। जानें करियर, प्यार, स्वास्थ्य और उपाय। चंद्रमा मेष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को करने में कुछ समस्याएं आएंगी। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जीवनसाथी से भी खटपट हो सकती है, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं ,उन्हें अपने कीमती सामानों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो उनके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का प्रचारक बताया। बयान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको कोई काम पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको अपने कुछ पिछले कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे और व्यापार में भी यदि आपके कुछ काम रूके हुए थे, तो उन्हें भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी प्लान लेकर आ सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
14 जून 2026 राशिफल: चंद्रमा वृषभ राशि में होने से कर्क राशि को आर्थिक लाभ, वृषभ को खुशियां और धनु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। यदि आपको रूपए पैसे से संबंधित कोई समस्या आएगी, तो उसमें आपके परिवार के सदस्य आपकी मदद अवश्य करेंगे। किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपके घर में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए जरूरी खबर। जून-जुलाई में केवल 14 शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं। 25 जुलाई से चातुर्मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने धन को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी को उधार देने से बचें। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। बिजनेस में भी आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी वापस आ सकता है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आप अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपके बिजनेस में कुछ गुप्त शत्रु हो सकते हैं, जो आपके मित्र के रूप में होंगे, जिन्हें आपको पहचाना होगा। संतान की शिक्षा को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, तभी उन्हें किसी नये कोर्स में एडमिशन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो कामों को करने में समस्या आएगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। माताजी की सेहत में कुछ गड़बड़ी होने से आपको समस्या आएगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद हो सकता है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको भाई और बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा, जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ डालने से बचना होगा। आपकी दीर्घकालिन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप ना करें। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है, जिसमें आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।  

Source: amarujala