काठमांडू, 28 अगस्त 2026। नेपाल और तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल में अब तक 389 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सीमा के दोनों ओर करीब 1,468 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालात अभी सामान्य भी नहीं हुए हैं कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बनी एक नई प्राकृतिक झील ने एक बार फिर बड़ी बाढ़ का खतरा पैदा कर दिया है।

नई झील में लगातार बढ़ रहा पानी

नेपाल-चीन सीमा के पास भूस्खलन के कारण पानी का बहाव रुकने से एक नई झील बन गई है। अधिकारियों के अनुसार झील में फिलहाल करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा है और अगले तीन दिनों में इसमें करीब 30 लाख घन मीटर पानी और आने की आशंका है। यदि प्राकृतिक बांध टूटता है तो भोटे कोशी नदी के निचले इलाकों में अचानक तेज बाढ़ आ सकती है। इसी आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) से जुड़े करोड़ों किसानों को अब 24वीं किस्त का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

389 मौतें, 1,468 लोग लापता

नेपाल में बाढ़ और मलबे के सैलाब से अब तक 389 लोगों की मौत हुई है। वहीं नेपाल में 910 और तिब्बत में 558 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इस तरह दोनों क्षेत्रों में लापता लोगों की संख्या करीब 1,468 पहुंच गई है। राहत और बचाव दल मलबे, नदी किनारे और प्रभावित इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

84 भारतीयों का रेस्क्यू, 290 से संपर्क नहीं

आपदा के बीच भारतीय नागरिक भी बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैं। भारत सरकार के अनुसार अब तक 84 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले 63 कर्मचारी और तमिलनाडु के कैलाश मानसरोवर यात्रियों का एक समूह शामिल है। वहीं करीब 290 भारतीय नागरिकों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है।

हेलीकॉप्टर और सुरक्षाबलों से जारी बचाव अभियान

नेपाल में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। दुर्गम इलाकों तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाढ़ के पानी और भूस्खलन ने कई सड़कें और पुल तबाह कर दिए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में राहत पहुंचाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
नई दिल्ली। एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली जनहित याचिका गुरुवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत ने तेज किया राहत और संपर्क अभियान

भारत सरकार नेपाल में फंसे अपने नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए नेपाली प्रशासन तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की स्थिति का पता लगाने और आवश्यक मदद पहुंचाने के प्रयास तेज किए हैं। नेपाल में एक ओर राहत-बचाव अभियान जारी है, वहीं नई बनी झील के कारण आने वाले दिनों में फिर बाढ़ की आशंका ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी